Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (11:24 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों द्वारा आज बुधवार, 4 सितंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के (petrol and diesel) दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में मामूली बदलाव जरूर देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड ऑइल (Brent crude oil) 73.44 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड ऑइल 70.00 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी कम है।
 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम : नई दिल्ली में 94.72 पेट्रोल और डीजल 87.62, मुंबई में 104.21 पेट्रोल और डीजल 92.15, कोलकाता में 103.94 पेट्रोल और डीजल 104.95, चेन्नई में 100.75 पेट्रोल और डीजल 88.95 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

 
अगले महीने कीमतों में हो सकती है गिरावट : हालांकि ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि अगले महीने पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। दरअसल, क्रूड ऑइल के दाम अक्टूबर में तेजी से नीचे जाने की उम्मीद है जिसकी वजह से दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादक देशों में शामिल सऊदी अरब एशिया को बेचे जाने वाले क्रूड ऑइल के लगभग सभी ग्रेड के दाम कम कर सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नितिन गडकरी ने बताया, क्यों गिरी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति?