Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों मामूली बढ़ी

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों मामूली बढ़ी
, शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (10:10 IST)
  • पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी
  • ईंधन दामों में आया बदलाव
  • कच्चे तेल की कीमतें मामूली बढ़ीं
Petrol Diesel Prices। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्का सा उछाल आया है। डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.50 डॉलर बढ़कर 77.87 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है।
 
भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.49 और 92.23 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहे हैं। इसी तरह हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 28 पैसे की वृद्धि होकर यहां पेट्रोल 97.52 और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाटो को भरोसा है यूक्रेन अपनी जमीन वापस ले लेगा