Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol, Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम

हमें फॉलो करें Petrol, Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम
, शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (12:42 IST)
नई दिल्ली। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही है।डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.36 डॉलर या 0.44 फीसदी बढ़कर 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.22 डॉलर या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 86.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.77 और डीजल 89.94, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.54 और डीजल 89.73, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में 2 लोग गिरफ्तार