Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें अपने शहर के ईंधन भाव

हमें फॉलो करें webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (08:56 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान और गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बीच बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें भी जारी कर दी हैं।
 
वैसे तो आज भी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे हैं लेकिन एनसीआर सहित लखनऊ, पटना जैसे शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव के अनुसार आज सुबह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) जिले में पेट्रोल 5 पैसा गिरकर 96.59 रुपए लीटर और डीजल 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 1.09 डॉलर गिरकर 90.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 1.83 डॉलर नीचे आकर 83.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के 4 चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 और डीजल 94.32, फरीदाबाद में पेट्रोल 97.57 और डीजल 90.42, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटों में कहां बरसेगा पानी?