Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : बिहार में तीसरे दिन भी पेट्रोल का दाम 56 पैसे घटा, जानें अन्य नगरों के दाम

कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में फिर उछाल आया

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : बिहार में तीसरे दिन भी पेट्रोल का दाम 56 पैसे घटा, जानें अन्य नगरों के दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (10:40 IST)
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में वैश्विक बाजार में आज फिर उछाल दिखा और ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। बिहार में लगातार तीसरे दिन तेल के दाम घटे और आज कई जिलों में 56 पैसे तक गिरावट दिख रही है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
 
देश के अन्य नगरों में ताजा भाव : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्‍ता होकर 96.58 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 7 पैसे गिरा और 89.75 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए लीटर तो डीजल 10 पैसे चढ़कर 89.76 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार के भागलपुर शहर में पेट्रोल आज भी 56 पैसे सस्‍ता हुआ और 108.08 रुपए लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 52 पैसे गिरावट के साथ 94.80 रुपए लीटर बिक रहा है।

 
कच्‍चे तेल भावों में आई तेजी : इधर वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों में आज भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज चढ़कर 78.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।
 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम: दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, भागलपुर में पेट्रोल 108.08 और डीजल 94.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहजहां शेख के सहयोगियों के आवास पर ED की रेड, 18 दिन से फरार है TMC नेता