Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ और हिमाचल में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ और हिमाचल में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों के दाम
नई दिल्ली , शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (11:14 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने में आ रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब 76.37 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 81.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के दाम बढ़ गए हैं।
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 86 पैसे महंगा हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल है। दूसरी ओर पंजाब में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा केरल, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.75 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.21, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रिलिंग मशीन में फंसे पाइप को काटकर निकाला, शाम तक श्रमिकों के बाहर आने की उम्मीद