Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price : किन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल?

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price : किन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल?
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (09:20 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में 2 प्रमुख कच्चे तेल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब लाल निशान में रहते हुए 77.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) तेजी के साथ 83.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। उत्तरप्रदेश, पंजाब और राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
 
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन बाद होता था। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में तेज उछाल है। यहां पेट्रोल 1.01 रुपए और डीजल 97 पैसे महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 63 पैसे महंगा बिक रहा है।
 
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में 69 और डीजल में 65 पैसे की तेजी है। पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए हैं। आज बहुत कम ही राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरावट हैं। इन कुछ राज्यों में मध्यप्रदेश, मिजोरम, गुजरात व कर्नाटक शामिल हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Telangana Voting : तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 7.78 फीसदी मतदान (Live Updates)