Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Prices: 4 महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Prices: 4 महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
, शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (09:22 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद भी निचले स्तरों से उछाल आया है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इस तेजी का का कोई असर नहीं पड़ा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।
 
देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन कुछ राज्यों व शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव आया है। अहमदाबाद में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, हिमाचल के ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी