Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए नए भाव

डब्ल्यूटीआई क्रूड में आई गिरावट

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए नए भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 20 मार्च 2024 (12:17 IST)
Petrol Diesel Price : भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानिए कि अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं? अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 0.37% की गिरावट के साथ 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.14% की गिरावट के साथ 87.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

 
प्रमुख 4 महानगरों में ताजा कीमतें : राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल की 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल की 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।
 
अन्य शहरों में ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज