Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें कि आपके नगर में क्या हैं ताजा कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें कि आपके नगर में क्या हैं ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 24 मई 2024 (09:47 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने देशभर में शुक्रवार (24 मई) को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने स्तर से वैट और अन्य टैक्स लगाया जाता है जिस वजह से इनकी कीमतें भी देशभर में अलग-अलग होती हैं। देश में रोजाना सुबह 6 बजे सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं।

 
कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं : आज देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि आंध्रप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं चेन्नई, लखनऊ और आगरा में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कुछ पैसे की कमी हुई है।
 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के नए दाम : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 88.23, लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.66, आगरा में पेट्रोल 94.51 और डीजल 87.57, वाराणसी में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.35, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04, नागपुर में पेट्रोल 104.20 और डीजल 90.75, भोपाल में पेट्रोल 106.47 और डीजल 91.84, देहरादून में पेट्रोल 93.48 और डीजल 88.34, रायपुर में पेट्रोल 100.39 और डीजल 93.33, गांधीनगर में पेट्रोल 94.66 और डीजल 90.33, रांची में पेट्रोल 97.81 और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंबाला में दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत