Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (11:38 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज 3 अप्रैल को भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। प्रतिदिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव होता है।

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हुआ : देश में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 89.03 डॉलर प्रति बैरल है जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार 3 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74 और चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में : इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 95.01 और डीजल 88.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.90 और डीजल 88.14, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 107.12 और डीजल 93.84, लखनऊ में पेट्रोल 94.47 और डीजल 87.55 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छिंदवाड़ा के रण में कमलनाथ की बहू प्रियानाथ का इमोशनल दांव, अग्निपरीक्षा के समय अपनों ने दिया धोखा