Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या जेल में गिर रहा है केजरीवाल का स्वास्थ्य, क्या कम हो रहा है वजन?

आतिशी ने जताई केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता

हमें फॉलो करें kejriwal in jail

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (10:44 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 2 में हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि जेल जाने के बाद से केजरीवाल का वजन घट तेजी से घट रहा है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने 55 किलो था वेट, अभी उतना ही है।
वरिष्‍ठ आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट में कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सिविअर डायबिटिक हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्‍तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है।
 
उन्होंन कहा कि आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।
 
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के सभी नेता, मंत्री और विधायक  7 अप्रैल को सामूहिक उपवास करेंगे। इसके लिए जंतर मंतर पर विरोध का भी कार्यक्रम है।
इस बीच तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है, उनका शुगर लेवल नॉर्मल है। उन्होंने आज सुबह भी अपने बैरक में योगा किया, ध्यान लगाया और वॉक भी किया।
 
जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे तब उनका वजन लगभग 55 किलो था और अब भी उनका वजन इतना ही है। जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई चिंता नहीं जताई है।
 
उल्लेखनीय है कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायीक हिरासत पर भेजा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय शुक्ला को भाजपा में शामिल होने के बाद भी नहीं मिली राहत, 140 करोड़ का नोटिस