Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 24 April 2025
webdunia

Weather Update: दिल्ली NCR में गर्मी के तेवर हुए तेज, UP बिहार समेत अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना

दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर और चढ़ने लगा पारा, उत्तराखंड में बारिश के आसार, कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बदल रहा मौसम का मिजाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 20 march

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 20 मार्च 2025 (08:49 IST)
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह दी है। उत्तरप्रदेश में 20 मार्च से बारिश शुरू हो सकती है। बिहार में 22 और 23 मार्च को तेज बारिश (rain) और ओलावृष्टि (hailstorm) की संभावना है।
 
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हो या यूपी-बिहार, मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज गर्मी पड़ रही तो कभी तेज हवा के साथ बादलों की एंट्री भी नजर आ रही। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम जुदा-जुदा रहेगा। दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। उत्तरप्रदेश में 20 मार्च से बारिश शुरू हो सकती है। बिहार में 22 और 23 मार्च को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का अनुमान है।ALSO READ: Weather Update: गर्मी से दिल्ली का हाल बेहाल, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री : दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
 
webdunia
एक ट्रफ रेखा मध्य ओडिशा से निचले स्तरों में छत्तीसगढ़ से होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है। दक्षिण तमिलनाडु पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को दक्षिण-पूर्व ईरान और आस-पास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।ALSO READ: weather update : इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, गुजरात से महाराष्‍ट्र तक लू का अलर्ट
 
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि : पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 20 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक के दक्षिणी तट, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
19 और 20 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 20 मार्च को पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं। 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां होंगी।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पंजाब पुलिस का किसानों पर बड़ा एक्शन, भगवंत मान सरकार से किसान नाराज