Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: IMD ने जारी किया बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लू चलेगी और तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है, बिहार और झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान में भीषण गर्मी से तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 21 April

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (08:48 IST)
Weather Update: मौसम के तेवर दिन पर दिन तीखे होते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में भीषण गर्मी और लू के तेवर तीखे रहेंगे जबकि दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। आईएमडी ने उत्तरप्रदेश और बिहार में भी आंधी-तूफान (thunderstorms) और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर का मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जा रहा है। इस बीच आईएमडी ने आज सोमवार, 31 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानिए आज-कहां कैसा मौसम रहेगा?
 
webdunia
दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा : दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू की स्थिति बनी रहेगी जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
 
मध्यप्रदेश में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा : मध्यप्रदेश में आज मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लू की स्थिति कुछ क्षेत्रों में बनी रहेगी।
 
देशभर के अन्य राज्यों का मौसम : उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तरप्रदेश, जैसे गाजीपुर, प्रयागराज और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आज तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 
झारखंड, राजस्थान और गुजरात का मौसम : झारखंड में आज मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे क्षेत्रों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान है। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुजरात में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी : पूर्वोत्तर राज्यों में आज मध्यम से भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। शिलांग, गुवाहाटी और इंफाल में जलभराव की आशंका है। अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
 
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बर्फबारी और बारिश का अनुमान : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और बर्फबारी होगी। भूस्खलन और मड स्लाइड का खतरा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का भाषण, महाराष्ट्र चुनाव पर EC को लेकर दिया बड़ा बयान