Weather Update: पांच राज्यों में मानसून की एंट्री, मुंबई फिर भारी बारिश से लबालब, ट्रेनें प्रभावित
केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी
Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) समय पूर्व काफी सक्रिय हो गया है। इसके अनुसार 5 राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है और मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गई हैं और ट्रेनें तथा हवाई सेवाएं काफी प्रभावित हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट किया है। केरल में मानसून (monsoon) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यहां के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत देशभर कई राज्यों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
ALSO READ: भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित
आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) ने केरल (Kerala) और दक्षिणी राज्यों में दस्तक दे दी है जिसके चलते दक्षिण और पश्चिमी (south and western) तटीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर और मध्यभारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, हालांकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा। दूसरी ओर महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड केरल कर्नाटक, समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है।
केरल में मानसून एक्टिव : केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, और आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना : दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो धूलभरी आंधी का रूप ले सकती है।
राजस्थान में धूलभरी आंधी की संभावना : पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूलभरी आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में जयपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून
महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश : महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ मुंबई, कोंकण, और गोवा क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मुंबई में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) संभावित हैं।
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी और लू की स्थिति : पंजाब और हरियाणा में आज भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है। अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।(Photo courtesy: IMD)
Edited by: Ravindra Gupta