Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: मौसम ने ली फिर करवट, उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट, IMD ने किया अलर्ट

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर की आशंका, दिल्ली-एनसीआर में पारा 7 डिग्री तक गिरा, मौसम विभाग के अनुसार देश के कई संभागों में बारिश की संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: मौसम ने ली फिर करवट, उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट, IMD ने किया अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 27 जनवरी 2025 (08:49 IST)
Weather Update: गर्मी की आहट के बीच मौसम के नित नए रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बदलते मौसम ने इस जनवरी माह में अपना रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। पारा लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। न्यूनतम तापमान ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया है। फिर विकसित हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभों की वजह से अगले 72 घंटे में देश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है।
 
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम सबसे गर्म रहा : बीते 8 सालों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
IMD का शीतलहर का भी अलर्ट : मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने जनवरी के गुजरते-गुजरते उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर की संकट गहराएगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के कई मैदानी हिस्सों में पारा भी लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होगा पारा भी लुढ़कना शुरू हो जाएगा।
 
webdunia
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी बरकरार : राजस्थान के अनेक स्थानों पर सर्दी बरकरार है और बीते 24 घंटे में कुछ स्थानों पर पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व अलवर में 5.1 डिग्री, डबोक में 5.7 डिगी, वनस्थली और बीकानेर में 6.2 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले 1 सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
बंगाल में अगले 7 दिन तक धूप खिली रहेगी : पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिन तक धूप खिली रहेगी। बरसात की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने बताया कि बंगाल में अगले 7 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दार्जिलिंग और एक अन्य जगह पर 28 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। 27 जनवरी से 28 जनवरी की सुबह तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी नॉर्थ दिनाजपुर में कोहरा रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में 3 से 4 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।
 
दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों में दक्षिण भारत से सर्दी में मानसून के लौटने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश से मानसून का प्रभाव खत्म हो जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणे में संदिग्‍ध बीमारी से हड़कंप, एक की मौत, 17 लोग वेंटिलेटर पर, मरीजों की संख्‍या 100 के पार