Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज देश के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी तो कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 31 मार्च 2025 (08:45 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गर्मी के तेवर (severe heat) दिन पर दिन तीखे से तीखे होते जा रहे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भीषण गर्मी होगी। दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में ठंड रहेगी। आईएमडी (IMD) के अनुसार पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज देश के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी तो कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने पांव पसारे : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम को हल्की धुंध छा सकती है। हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
 
webdunia
पंजाब और हरियाणा में मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा : पंजाब और हरियाणा में मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में हल्की नमी के साथ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है।
 
हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बर्फबारी : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ठंडा रहेगा। शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। देहरादून में तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है लेकिन रात में पारा 15 डिग्री तक गिरेगा। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
 
राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर होगी : राजस्थान में आज गर्मी अपने चरम पर होगी। जयपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी इलाकों में पारा 40 डिग्री को छू सकता है। मौसम विभाग ने लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की है और लोगों से दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। आसमान साफ रहेगा और हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होगी।
 
मध्यभारत में भी गर्मी का प्रकोप : मध्यभारत में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों राज्यों में दिनभर धूप खिली रहेगी और रात में भी तापमान में खास राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।
 
चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय : एक (ट्रफ) ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वी असम और उत्तर कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई। गंगा के मैदानी क्षेत्रों से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू (हीट वेव) जैसी स्थिति बनी रही।
 
आज सोमवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज सोमवार, 31 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: सैटेलाइट ने दिखाया भूकंप से म्यांमार की बर्बादी का मंजर, हवा में फैली लाशों की बदबू