Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (09:04 IST)
Weather Update: फरवरी (February) माह की शुरुआत के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। कई राज्यों में तापमान (Temperatures) बढ़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। यहां पर लोगों ने स्वेटर रजाई समेटना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) और बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। आने वाले 48 घंटों में लद्दाख और जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बारिश के साथ जमकर बारिश की संभावना जताई गई है।
 
आईएमडी ने बताया कि बांग्लादेश और असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में गरज तड़प के साथ आंधी तूफान वाली बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली का मौसम अभी से शुष्क बना हुआ है तो वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार बांग्लादेश और असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में नार्थ ईस्ट के राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा।ALSO READ: Weather Update: गर्मी की आहट के बीच फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट
 
बारिश, ठंड और कोहरे का प्रभाव : आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली से सटे कई इलाकों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह ठंड भी बढ़ गई है। कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मथुरा, आगरा अलीगढ़, फिरोजाबाद में बारिश हुई। वहीं आने वाले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बिहार के भी कई जिलों में बारिश की वजह ठंड बढ़ गई है। कई भागों में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
 
महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में तापमान 37 डिग्री पार : महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री पार हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा।
 
हिमाचल के पर्यटन स्थलों में ताजा हिमपात, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी : शिमला से मिले समाचारों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शिमला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी, चंबा के डलहौजी और कुल्लू जिले के मनाली और आसपास के इलाकों में हिमपात हुआ। मंडी जिले के सेराज, पराशर, शिकारी और कमरूनाग से भी हिमपात की खबरें मिलीं।ALSO READ: weather: कश्मीर में दिन में मौसम गर्म व रात में ठंडा, राजस्थान में सर्दी का दौर जारी
 
हिमपात से होटल व्यवसायियों को पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद जगी। इससे लंबे समय से राज्य में सूखे की स्थिति को लेकर चिंतित बागवानों को भी राहत मिली। सेब की खेती के लिए बर्फ को फायदेमंद माना जाता है। हालांकि शुष्कता को पूरी तरह से रोकने के लिए हिमपात अपर्याप्त था।
 
मौसम विभाग के अनुसार कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू तथा खद्राला में 5 सेमी हिमपात हुआ। शिमला शहर में ओलावृष्टि हुई जबकि आसपास के जुब्बड़हट्टी और कुफरी में क्रमशः 8.3 सेमी और 4 सेमी बर्फ गिरी।
 
राज्य में सबसे अधिक वर्षा सलोनी में 44.3 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद कसोल में 30 मिमी, करसोग में 24.3 मिमी, भुंतर में 21.4 मिमी, जोगिंद्रनगर में 19 मिमी, बंजार में 18.2 मिमी, शिमला में 16.2 मिमी और गोहर में 16 मिमी बारिश हुई।ALSO READ: Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अभी और हाड़ कंपाएगी ठंड
 
शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, जोत, भुंतर, पालमपुर और सुंदरनगर में गरज के साथ वर्षा हुई। बिलासपुर और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। ताजा हिमपात के कारण कई स्थानों पर सड़कें फिसलनभरी हो गई हैं और लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
 
मौसम विभाग ने बुधवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के लिए 'येलो' चेतावनी जारी की। इसके अलावा विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी।
 
शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। लाहौल और स्पीति के जनजातीय क्षेत्र में स्थित ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ऊना 24 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
 
दक्षिण राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय : उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर और मध्य भागों में बह रही हैं। दक्षिण राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वी बांग्लादेश पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।
 
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 6 फरवरी को लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों के बाद धीरे-धीरे कम होगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chat GPT, DeeP Seek ने डराया, वित्त मंत्रालय ने क्यों बंद दिया AI टूल्स का इस्तेमाल?