Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: UP-बिहार सहित अनेक राज्यों में वर्षा जारी, दिल्ली से मानसून गायब

लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

हमें फॉलो करें Weather Updates: UP-बिहार सहित अनेक राज्यों में वर्षा जारी, दिल्ली से मानसून गायब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (08:35 IST)
Weather Updates: इस बार मानसून (monsoon) की आमद समय से पहले ही हो गई है और यह पूरे देश में फैल गया है। असम (Assam) में बाढ़ से हालात खराब हैं। दिल्ली (Delhi) में भी गत 28 जून को मानसून की आमद हुई थी लेकिन अब उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। यूपी-बिहार सहित अनेक राज्यों में वर्षा जारी है। जानिए राज्यों के मौसम के बारे में विस्तार से।

 
इस बार मानसून जुलाई माह के पहले हफ्ते तक पूरे भारत में अपना रंग दिखा रहा था लेकिन अब कहीं-कहीं इसकी रफ्तार धीमी भी पड़ी है। राहत की बात यह है कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में बीते 2 दिनों से आसमान में काले बादलों का डेरा तो है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। पहाड़ी राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है, मध्यप्रदेश और बिहार में भी मौसम सुहाना है।
 
दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक : दिल्ली की बात करें तो आज आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बरसात की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई तक बारिश की भविष्यवाणी जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा। आसमान में बादल छाने के चल ते उमस वाली गर्मी से भी राहत मिलेगी। बीते 2 दिनों से दिल्ली में कुछ ऐसा ही मौसम है, हालांकि बारिश नहीं हो रही है। 28 और 29 जून को भारी बारिश के बाद सिर्फ आसमानों में काले बादल ही हैं।

 
पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी : पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। उत्तराखंड के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 9 से 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ ऐसा ही मौसम 11 जुलाई तक रहने वाला है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
 
पंजाब-हरियाणा में मौसम मेहरबान : पंजाब-हरियाणा में भी मौसम मेहरबान है। आज दोनों ही प्रदेशों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि और 10 जुलाई को मौसम साफ रहने वाला है। इसके बाद 11 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है।

 
राजस्थान और यूपी का हाल : उत्तरप्रदेश और राजस्थान में भी आज मानसून मेहरबान रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 9 और 10 जुलाई को बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट है।
 
मध्यप्रदेश और बिहार में में समय पर मानसून ने दस्तक दी : एमपी यानी मध्यप्रदेश और बिहार में समय पर मानसून ने दस्तक दे दी थी। एमपी में आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसा ही सिलसिला 15 जुलाई तक रहने वाला है। बिहार की बात करें तो यहां भी आज कई जिलों में गरज के साथ आंधी बारिश की संभावना है। यह सिलसिला 15 जुलाई तक ऐसा ही रहने वाला है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारिश में घर में घुस आता हैं सांप? बस लगा लें ये एक पौधा टेंशन हो जाएगी खत्म