Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

LIC ने हिंदुस्तान कॉपर में बेची 2.09 फीसदी हिस्सेदारी

हमें फॉलो करें LIC ने हिंदुस्तान कॉपर में बेची 2.09 फीसदी हिस्सेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 19 अगस्त 2024 (21:45 IST)
LIC sells 2.09% stake in Hindustan Copper : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए हिंदुस्तान कॉपर में 2.09 प्रतिशत हिस्सेदारी 447 करोड़ रुपए में बेच दी है। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। उसने हिंदुस्तान कॉपर के कुल 2,01,62,682 शेयर यानी 2.085 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए बेची है।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों को 221.64 रुपए प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा गया। इस तरह सौदे का कुल मूल्य 446.8 करोड़ रुपए रहा। हिस्सेदारी बिक्री के बाद हिंदुस्तान कॉपर में एलआईसी की हिस्सेदारी 8.17 प्रतिशत से घटकर 6.09 प्रतिशत रह गई है।
 
हिंदुस्तान कॉपर देश में तांबा अयस्क के खनन में लगी इकलौती कंपनी है। इसके अलावा यह परिष्कृत तांबे की एकमात्र उत्पादक कंपनी भी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दी ये बड़ी नसीहत