Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 साल बाद सौम्या विश्वनाथन को मिला इंसाफ, 4 दोषियों को उम्रकैद

Advertiesment
हमें फॉलो करें saumya vishwanathan
, शनिवार, 25 नवंबर 2023 (15:39 IST)
Somya Vishwanathan murder case :  दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्‍वनाथन मामले में शनिवार को 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी दोषियों को मकोका के तहत सजा सुनाई गई।
 
अदालत ने 18 अक्टूबर को सौम्या विश्वनाथन हत्या मामलें में 4 आरोपियों रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक को दोषी करार दिया था। आज सभी को सजा का ऐलान किया गया।
 
कौन थीं सौम्या विश्‍वनाथन : सौम्या विश्वनाथन हेडलाइंस टुडे टीवी के आउटपुट डेस्क पर शिफ्ट सुपरवाइजर थीं। वे अपने ऑफीस का काम निपटाते हुए काफी लेट हो गईं। वे अपनी कार से घर के लिए रवाना हुई लेकिन कभी घर नहीं पहुंच सकीं।
 
क्या है मामला : सौम्या विश्‍वनाथन की 30 सितंबर 2008 में दक्षिण दिल्ली में देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे अपनी कार से घर लौट रही थीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में करीब 14 साल लग गए थे।
 
पुलिस ने दावा किया था कि इस हत्या का मकसद लूटपाट करना था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया था। वे मार्च 2009 से पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त मकोका के तहत मामला दर्ज किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौशांबी में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार