Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Alert: महाराष्ट्र, बंगाल और ओडिशा में हुई हल्की बारिश, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना

हमें फॉलो करें Weather Alert: महाराष्ट्र, बंगाल और ओडिशा में हुई हल्की बारिश, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना
, बुधवार, 11 अगस्त 2021 (08:13 IST)
नई दिल्ली। मानसून की एक रेखा फिरोजपुर, रोहतक, बरेली, गोरखपुर, पटना, धुबरी और फिर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में है। पाकिस्तान के मध्य भागों और उसके आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के मध्य भागों, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के 1-2 हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल, हरियाणा, पंजाब पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और आंतरिक ओडिशा में हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्से तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 
शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खौफनाक, तेलंगाना में भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया