PG में घुसकर लड़की को 20 बार मारा चाकू, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर
बिहार की रहने वाली थी लड़की, मध्य प्रदेश का रहने वाला है हत्यारा
Publish Date: Sat, 27 Jul 2024 (14:58 IST)
Updated Date: Sat, 27 Jul 2024 (15:03 IST)
बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह हत्या पीजी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्यारा इतना दरिंदा था कि उसने पहले गला रेता उसके बाद करीब 20 बार उसे चाकू से गोदा। यह घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
खून से लथपथ लड़की बैठे-बैठे तोड़ देती है दम : CCTV में दिख रहा है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। इस दौरान पीड़िता हमले का विरोध करती है, लेकिन हत्यारा उसे पकड़कर गला रेत देता है और वहां से भाग जाता है। शोर-शराबा सुनकर बिल्डिंग में मौजूद अन्य लड़कियां मौके पर पहुंचीं लेकिन वे उसे बचा नहीं पाईं। चाकू के कई हमलों के बाद खून से लथपथ कृति कुमारी वहीं पर दम तोड़ देती है।
आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।
बिहार की रहने वाली थी लड़की : पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या 23 जुलाई की रात को की गई थी। हमलावर ने कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी की हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी।
मध्य प्रदेश का रहने वाला हत्यारा : पुलिस के मुताबिक हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हत्यारे को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं थी। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि हत्यारा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसीलिए उसकी तलाश में पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।
Edited By : Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें