Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

live : गुरुग्राम के इफको चौक इलाके में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

हमें फॉलो करें live : गुरुग्राम के इफको चौक इलाके में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (12:29 IST)
live updates : हिमाचल प्रदेश के रामपुर, कुल्लू और मंडी में बादल फटने से तबाही मच गई। हादसे में 2 पन बिजली परियोजनाएं, कई सड़कें, पुल, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त। हादसे के बाद 50 से ज्यादा लोग लापता है। पल पल की जानकारी...


12:30 PM, 1st Aug
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दिल्ली में बारिश ने 8 लोगों की जान ले ली।

09:47 AM, 1st Aug
-वायनाड जिला प्रशासन ने केरल में भूस्खलन से 173 लोगों की मौत की पुष्टि की, मीडिया खबरों के अनुसार, हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की जान गई। राहत और बचाव कार्य जारी। 
-हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में बादल फटने के बाद 30 से अधिक लोग लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
-उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
 

08:27 AM, 1st Aug
-मंडी और कुल्लू में भी फटे बादल। हिमाचल में बादल फटने से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त 
-बादल फटने की घटना के बाद मंडी में पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

07:43 AM, 1st Aug
-हिमाचल प्रदेश के रामपुर में एक हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के पास बादल फटने से तबाही मच गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग लापता है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
-दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश से भरा पानी। पंप से निकाला जा रहा है पानी। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। स्कूल कॉलेज बंद।
-मौसम विभाग ने दिल्ली को ‘चिंता वाले क्षेत्रों’ की सूची में शामिल किया। विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने, खिड़कियों और दरवाजों को सुरक्षित रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
-प्रगति मैदान सुरंग में भी जलभराव के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। आईटीओ चौराहा, धौला कुआं क्षेत्र और हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यातायात जाम हो गया। ALSO READ: भारी बारिश से बेहाल दिल्ली, फिर डूबा ओल्ड राजेंद्र नगर इलाका, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, आज स्कूलों में छुट्टी

07:39 AM, 1st Aug
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड के लिए रवाना हुए, जहां भारी भूस्खलन के कारण 167 लोगों की मौत हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rain In India: आधा मानसून गुजर गया, 25 प्रतिशत भारतीय क्षेत्रों में वर्षा की कमी