Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

live : शंभू बॉर्डर पर विनेश फोगाट का धरना, कहा देश के किसान परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kisan Andolan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 31 अगस्त 2024 (11:26 IST)
live updates : किसान आंदोलन के 200वें दिन शंभू बॉर्डर पर फिर जुटे किसान, पहलवान विनेश फोगाट का किया सम्मान, शंभू बॉर्डर भी खोलने की मांग। पल पल की जानकारी...


11:53 AM, 31st Aug
-शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठीं पहलवान विनेश फोगाट, कहा देश के किसान परेशान।
-कोई भी मजबूरी में आंदोलन करता है। सरकार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
-किसानों ने किया पहलवान विनेश फोगाट का सम्मान।

11:30 AM, 31st Aug
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि मैं शंभू मोर्चा के मंच से बोल रहा हूं। 200 दिन पूरे होने पर सभी तैयारियां चल रही हैं। लाखों किसान यहां और खनौरी व अन्य बॉर्डर पर जुटेंगे। हमें विनेश फोगाट का संदेश मिला है, वह भी यहां पहुंचेंगी, हम उनका सम्मान करेंगे। आज हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि यह रास्ता खोला जाए और हमें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां हम शांतिपूर्वक एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ अन्य मांगें भी कर सकें...इस मंच से नई घोषणाएं भी की जाएंगी।

11:30 AM, 31st Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन और भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टिकट और सिक्के के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि न्यायपालिका ने भारत की एकता को बचाया। न्यायपालिका पर करोड़ों लोगों को भरोसा। महिलाओं पर अत्याचार गंभीर समस्या।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सागर सांसद से बोला भाजपा कार्यकर्ता, चुनााव में डाले 15 फर्जी वोट, कांग्रेसियों को बूथ में घुसने नहीं दिया