Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:22 IST)
Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 (16:24 IST)
गुरदासपुर। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के डेरा बाबा नानक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला बुधवार रात सुरक्षाबलों की गोली से मारी गई।
बीएसएफ जवानों ने घनियाके सीमा चौकी के निकट कल रात लगभग 11 बजे एक महिला को पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा। जवानों ने उसे ललकारा लेकिन महिला रुकी नहीं और भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सीमा पर लगी तारबंदी तक पहुंच गई। इस बीच बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी जिससे महिला की गोली लगने से वहीं मृत्यु हो गई। उसकी उम्र 25-30 वर्ष बताई जाती है।
बीएसएफ अधिकारियों ने महिला का शव लेने के लिए पाकिस्तानी रेंजरों से सम्पर्क किया लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर शव डेरा बाबा नानक पुलिस को सौंप दिया गया। (वार्ता)