Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई की बड़ी मार...लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Advertiesment
LPG
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपए में गिरावट के कारण रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़ाए गए हैं। इससे महंगाई से जूझ रहे लोगों पर एक और बड़ी मार है।
 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 30.50 रुपए बढ़कर 820 रुपए हो जाएगा। अगस्त में इसकी कीमत 789.50 रुपए थी। रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1.49 रुपए बढ़ाकर 499.51 रुपए कर दी गई है, जो अगस्त में 498 रुपए का मिल रहा था।
 
इससे पहले जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 77 रुपए और 83.50 रुपए तथा सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 2.34 रुपए और 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना