Publish Date: Sat, 13 Jul 2019 (00:38 IST)
Updated Date: Sat, 13 Jul 2019 (00:44 IST)
नई दिल्ली। इसी 17 जुलाई, बुधवार को होने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से चन्द्रग्रहण शुरू होगा और अपराह्न 4 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण 3 बजकर 1 मिनट पर देखा जा सकेगा। इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढंक जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा।