Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 (13:35 IST)
Updated Date: Wed, 08 Aug 2018 (15:08 IST)
चेन्नई। डीएमके नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़ में बुधवार को भगदड़ मच गई। टीवी समाचार चैनल के मुताबिक इमसे दो लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर है।
पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की पार्थिव देह को चेन्नई के राजाजी हॉल में रखा गया है, जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि वहां भगदड़ क्यों मची थी।
उल्लेखनीय है कि 94 वर्षीय करुणानिधि का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में उनके समर्थन अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और उनके कई समर्थक फूट फूटकर रो पड़े।