Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय राउत का ट्वीट- जहालत एक किस्म की मौत, जाहिल लोग चलती फिरती लाशें

हमें फॉलो करें संजय राउत का ट्वीट- जहालत एक किस्म की मौत, जाहिल लोग चलती फिरती लाशें
, मंगलवार, 28 जून 2022 (08:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्‍वीट कर कहा कि जहालत एक किस्म की मौत है, जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं।

संजय राउत ने अपने ट्वीट में पोस्टर शेयर कर यह बात कही। उन्होंने कही भी शिवसेना के बागी विधायकों का नाम नहीं लिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने पोस्टर के माध्यम शिंदे गुट पर ही निशाना साधा है।
 
एकनाथ शिंदे गुट को 12 जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण है। इस बीच कहा जा रहा है कि महाराष्‍ट्र फ्लोर टेस्ट की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोई भी छोटी पार्टी या विधायक फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकता है। मीडिया खबरों के अनुसार, राज्यपाल खुद भी फ्लोर टेस्ट का फैसला कर सकते हैं।
 
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने संजय राउत को NCP का ‘लाडला’ करार दिया। उन्होंने संजय राउत पर हमला बोलते हुए कहा कि 2019 में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार का गठन जब महज़ औपचारिकता थी तो वह एक 'प्रभावशाली राकांपा नेता' के आशीर्वाद से 'सक्रिय' हो गए और शिवसेना को खत्म करने के लिए तैयार हैं।
 
शिंदे गुट के साथ इस समय 39 विधायक हैं। बागी विधायक गुवाहाटी के जिस होटल में है वहां की बुकिंग 5 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। 
 
इधर भाजपा महाराष्‍ट्र में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। देवेंद्र फडणवीस के घर पिछले कई दिनों से लगातार बैठक हो रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को मुंबई में रहने को कहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टैक्सास में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 42 प्रवासियों के शव