Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाढ़ से जम्मू-कश्मीर का हाल बेहाल, महबूबा मुफ्ती से क्या बोले मोदी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahbooba Mufti
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (10:25 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर प्रकार की केंद्रीय सहायता और मदद देने का शुक्रवार को आश्वासन दिया। 
 
मोदी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात हुई। स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की गई। उन्होंने महबूबा से फोन पर बातचीत भी की। 
 
रिपोर्टों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी राम मुंशीबाग के पास खतरे के निशान से 18 फीट ऊपर और कुछ स्थानों पर 19 फीट से ऊपर बह रही है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए राज्य पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा गया है और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए घाटी के सभी जिलों में आपात नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। 
 
इस बीच कारगिल के बटालिक सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में सेना का एक कैंप दब गया। हादसे में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के बटालिक में हिमस्खलन, दो जवान शहीद