Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महुआ मोइत्रा ने घूस लेकर संसद में पूछे सवाल? पढ़िए क्या है पूरा मामला

हमें फॉलो करें Mahua Moitra
नई दिल्ली , रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (18:54 IST)
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर बीजेपी (BJP) ने बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से घूस लिया है। 
 
BJP के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
webdunia
दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लोकसभा में सवाल पूछने के नाम पर घूस लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि ये सदन की अवमानना है। इसकी तत्काल जांच कराई जाए। 
 
फायर ब्रांड नेता की छवि : पिछले कुछ वर्षों में महुआ मोइत्रा ने अपने आक्रामक लहजे के कारण फायरब्रांड नेता की छवि बनाई थी। निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सीधा आरोप लगाया कि महुआ ने अब तक सदन में 61 सवाल पूछे हैं जिसमें से 50 उक्त उद्योगपति के कारोबार से जुड़े रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्यों रो पड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा?