Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खरगे के निशाने में मोदी सरकार, कहा- 9 सालों में जानलेवा महंगाई, भाजपा ने लूटी जनता की कमाई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें खरगे के निशाने में मोदी सरकार, कहा- 9 सालों में जानलेवा महंगाई, भाजपा ने लूटी जनता की कमाई!
, सोमवार, 29 मई 2023 (10:37 IST)
Malliakarjun Kharge on modi government 9 years : मोदी सरकार और भाजपा आज देशभर में 9 साल पूर्ण होने का जश्न मना रही है। मोदी के मंत्री आज देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएंगे। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए महंगाई, जीएसटी के बहाने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। 
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 9 सालों में जानलेवा महंगाई, भाजपा ने लूटी जनता की कमाई! हर जरूरी चीज पर GST की मार, बिगड़ा बजट, जीना दुशवार ! अहंकारी दावे- 'महँगाई तो दिखती नहीं' या 'ये महंगी चीज़ हम खाते ही नहीं' अच्छे दिनों' से 'अमृतकाल' की यात्रा महंगाई से जनलूट की बढ़ती गई मात्रा !
 
खरगे ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, घी, चावल, सरसो तेल, दूध, दाल आदि के दामों की तुलना कांग्रेस राज में इन वस्तुओं के दामों से की कई। इसमें कहा गया कि महंगाई का विकास लगातार जारी, 9 साल के अच्छे दिन देश पर भारी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में फिर हिंसा, 5 की मौत