shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधकर उठाया सवाल- लाखों पद खाली क्यों पड़े हैं?

Advertiesment
mallikarjun kharge
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार में रिक्त पदों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन लाखों पद खाली क्यों पड़े हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री के तहत सीधे आने वाली केंद्रीय सचिवालय सेवा में ही 1600 पद खाली हैं।
 
खड़गे ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। 8 वर्षों में 16 करोड़ नौकरियों का सृजन हो जाना चाहिए था। सरकार के विभिन्न विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के तहत सीधे आने वाले केंद्रीय सचिवालय सेवा के अंतर्गत 1,600 पद रिक्त हैं। ऐसा क्यों हैं?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह बोले, आतंकवाद को वित्तपोषण आतंकवाद से बड़ा खतरा