Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी बोलीं, नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा...

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी बोलीं, नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा...
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (23:17 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र सरकार का नोटबंदी का फैसला सबसे बड़ी आपदा थी और इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। इसने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है।  
       
सुश्री बनर्जी ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर कहा, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि नोटबंदी का फैसला सबसे बड़ी त्रासदी थी और इसने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है। 
 
इसके बाद केन्द्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर कानून (जीएसटी) के रूप में बड़ा जोखिम लिया, लेकिन सरकार ने उपयुक्त योजनाएं बनाए बगैर इसे इतनी जल्दबाजी में क्यों लागू किया और इससे सबसे अधिक आम लोग तथा व्यापारी वर्ग प्रभावित हुआ है। इस मामले में पूरी जांच कराए जाने की आवश्यकता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह