Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 (13:07 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 (16:21 IST)
ED raid in West Bengal : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गुरुवार को कोलकाता IPAC के दफ्तर में छापेमारी पर जमकर बवाल हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ईडी के छापेमारी के दौरान पहुंच गई और रेड को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईडी पर अमित शाह के इशारे पर टीएमसी से जुड़े दस्तावेजों को ले जाने का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी ने ममता पर केंद्रीय एजेंसी के काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अगर मैं BJP पार्टी ऑफिस पर रेड करूं तो क्या होगा? एक तरफ, वे पश्चिम बंगाल में SIR करवाकर सभी वोटर्स के नाम हटा रहे हैं। चुनावों की वजह से, वे मेरी पार्टी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
इस पर पलटवार करते हुए सुवेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी पर केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि IPAC के दफ्तर में वोटिंग लिस्ट क्यों है?
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय भारत भर में 15 जगहों पर तलाशी ले रहा है। यह तलाशी एक संगठित गिरोह के खिलाफ फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है, जो लोगों को फर्जी नौकरियां देकर ठगी कर रहा था। IPAC नामक जिस एजेंसी पर ईडी ने छापा मारा वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करती है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें