Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीवार फांदकर सीएम ममता बनर्जी के घर में घुसा शख्स, रातभर रहा अंदर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Man entered CM Mamta Banerjee house by climbing a wall
, रविवार, 3 जुलाई 2022 (15:57 IST)
कोलकाता, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आवास में एक शख्‍स के घुस जाने की खबर है। खबर के बाद हलचल मच गई। यह घटना कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के घर की बताई जा रही है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति दीवार फांदकर मुख्यमंत्री निवास में घुस गया था। हालांकि शख्‍स किस इरादे से सीएम के घर में घुसा इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि वह पूरी रात घर के अंदर ही रहा। सुबह के समय जब पुलिसवालों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे गिरफ्तार किया गया। अफसरों के मुताबिक इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएम की सुरक्षा में सेंध की बात सामने आने पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अब पुलिस इस जांच में जुटी हैं कि आखिर इस शख्स ने जेड श्रेणी की सुरक्षा में सेंध कैसे लगाई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसके साथ ही सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे इरादे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घर के अंदर घुसने वाला शख्स या तो चोर है, या फिर दिमागी रूप से ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस अभी विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवंत मान सोमवार को करेंगे कैबिनेट विस्तार, 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री