Publish Date: Fri, 18 Jun 2021 (17:38 IST)
Updated Date: Fri, 18 Jun 2021 (17:40 IST)
सोना-चांदी और अन्य कीमती सामानों की रखवाली करने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन आम की सुरक्षा के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।
लेकिन जानकर हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए 3 गार्ड और 9 कुत्ते लगे हैं। दरअसल, इस बगीचे में लगे एक आम की कीमत लाखों रुपये में है। यह खास किस्म का आम जापान में पाया जाता है। जानकर हैरानी होगी कि इस बगीचे में लगे आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। रखवाली के लिए कुत्ते और गार्ड्स 24 घंटे बगीचे में तैनात रहते हैं।
इस जापानी आम का नाम टाइयो नो टमैंगो है, इसे एग ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता हैं। पिछले दिनों यह आम काफी चर्चा में आया था। जिसकी वजह से आम की चोरी भी हो गई थी। इसलिए अब इसकी सुरक्षा पर अतिरिक्त पैसा खर्च किया जा रहा है। भारत में इस आम की खेती और कहीं नहीं होती है। जापानी आम को तामागो के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी खूब मांग है। जापानी भाषा में 'ताईयो नो तामागो' के नाम से इसे जाना जाता है।
webdunia
Publish Date: Fri, 18 Jun 2021 (17:38 IST)
Updated Date: Fri, 18 Jun 2021 (17:40 IST)