Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

हमें फॉलो करें कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (16:56 IST)
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को विनीत गोयल की जगह मंगलवार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे गोयल को हटाने की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात को प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद की थी।
गोयल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया था। ALSO READ: स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?
वर्मा 1998 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जावेद शमीम को सौंपी गई है। इनपुट भाषा
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया