Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! अगले 24 घंटे में यहां तेज बारिश के आसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mansoon update
पुणे , बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (09:25 IST)
पुणे। महाराष्ट्र और गोवा में अलग-अलग जगहों पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है।
 
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और लक्षद्वीप तेज बारिश होने के आसार हैं।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में सक्रिय था जबकि ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और रायलसीमा में मानसून कमजोर रहा।
 
पिछले 24 वर्षों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में बारिश हुई।
 
पश्चिम बंगाल पूर्व राजस्थान और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, झारखंड,बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रद्युम्न हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ यह बड़ा खुलासा