Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rolls Royce से भी महंगी है अनंत अंबानी की घड़ी, ये हैं दुनिया की महंगी घड़ियां

दुनिया की बड़ी हस्तियां महंगी घड़ियों की शौकीन

हमें फॉलो करें Rolls Royce से भी महंगी है अनंत अंबानी की घड़ी, ये हैं दुनिया की महंगी घड़ियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 4 मार्च 2024 (22:14 IST)
Anant Ambani Watch Price : भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में हुआ। इसमें दुनियाभर की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा रहा। फेसबुक मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग हों या माइक्रो सॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी इसमें शामिल हुए।
webdunia

शादी के इंवेट का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें अनंत और आकाश अंबानी जुकरबर्ग और उनकी पत्नी से वनतारा घूमने के लिए कहते हैं। तभी जुकरबर्ग की बीवी अनंत अंबानी की कलाई पर बंधी घड़ी देखती हैं और चौंक जाती हैं। 
देट वॉच इज फैंटास्टिक : प्रिसिला चाल अनंत अंबानी की घड़ी की तरफ देखती हैं और देखती ही रह जाती हैं। यह घड़ी उन्हें काफी पसंद आती हैं। वे घड़ी की तारीफ करती हैं और कहती हैं- 'देट वॉच इज फैंटास्टिक। देट्स सो कूल, वॉव'। फिर पूछती हैं, यह किसने बनाई है। 
webdunia

जब चान ने पूछा तो अनंत अंबानी ने बताया कि यह रिचर्ड मिल (Richard Mille) कंपनी की घड़ी है। यह घड़ी स्विस ब्रांड रिचर्ड मिल (Richard Mille) की है।  

खरीदी जा सकती हैं 2 रॉल्स रॉयस : अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत करीब 1500000 अमेरिकी डॉलर है। इसे अगर भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो यह करीब 13 से 14 करोड़ रुपए होती है। ऐसे में इतने में 7 करोड़ की 2 रॉल्स रॉयस खरीदी जा सकती है।  
इस ब्रांड की घड़ियों की औसत कीमत दो मिलियन डॉलर यानी करीब 16.50 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक रिचर्ड मिल की सबसे महंगी घड़ी RM 56-02 Tourbillon Sapphire है। 
तो आखिर क्यों हैं Rolls Royce से महंगी : रिचर्ड मिल की सबसे महंगी घड़ी RM 56-02 Tourbillon Sapphire है। Richard Mille ब्रांड की घड़ियां दुनियाभर में विलासिता के प्रतीक के रूप में जानी जाती हैं। यह कंपनी सालभर में केवल 5,300 घड़ियां बनाती है जिनकी एवरेज कॉस्ट 250,000 डॉलर है।

राफेल नडाल सहितदुनियाभर के कई एथलीट इस ब्रांड की घड़ी पहनते हैं। इसने टाइटैनियम और कार्बन फाइबर जैसे मटीरियल्स से बनाया जाता है। इसके Rm52-05 Manual Winding Tourbillon Pharrell Williams 49.94 Mm मॉडल की कीमत करीब 37.71 करोड़ रुपए है। 
इंडियन हॉरोलॉजी के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक इस रिस्ट वॉच में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और 6 पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फीचर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्पेशल एडिशन घड़ी में बेशकीमती हीरे और पन्ने जड़े हैं।
webdunia
महंगी से महंगी घड़ियां : ऑटोमैटिक वाइंडिंग टूरबिलॉन मैकलेरन स्पीडटेल लिमिटेड एडिशन की कीमत 10 करोड़ से ऊपर है। RM56-01 ब्राउन सैफायर, जिसके सिर्फ 5 मॉडल बने हैं, की कीमत लगभग ₹38 करोड़ है। 57-03 की कीमत ₹35.5 करोड़ है। दूसरी ओर, जैकी चैन ड्रैगन टूरबिलन की कीमत ₹25 करोड़ से अधिक है।

महंगे घड़ियों के शौकीन : प्रिंस चार्ल्स जिन्हें किंग चार्ल्स III के नाम से जाना जाता है, महंगी घड़ियों के बहुत शौकीन हैं। उन्हें 40 मिमी पार्मिगियानी फ्लेरियर टोरिक क्रोनोग्रफ़ घड़ी पहने हुए देखा गया था, जो कि 18 कैरेट गुलाबी सोने से बनी हुईं थी और इसमें चांदी का गिलोच डायल है। कहा जाता है कि इस घड़ी की कीमत 20,000 डॉलर है।

बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा भी महंगी घड़ियों के लिए जाने जाते हैं। 2013 में शासक बने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी को भी एक बेहद कीमती घड़ी पहने देखा जाता है।

2023 में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ एक बैठक के दौरान, उन्हें 41 मिमी सफेद सोने की रोलेक्स डे-डेट II पहने देखा गया था। मोरक्को के राजा किंग मोहम्मद सोने और हीरों से जड़ी घड़ियों के शौकीन हैं।
 
ये हैं दुनिया की महंगी घड़ियां : अब बात करते हैं महंगी घड़ियों की। 
ALSO READ: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में सेलेब्स का जलवा (देखिए फोटो)
दुनिया की सबसे महंगी घड़ी Graff Diamonds द्वारा बनाई गई Hallucination है। इसमें अलग-अलग रंग और कट के 110 कैरेट हीरे लगे हैं। इन्हें एक प्लेटिनम के ब्रेसलेट पर सजाया गया है। 2014 में लॉन्च हुई इस घड़ी की कीमत 5.5 करोड़ डॉलर (लगभग 455 अरब रुपए) है। 
 
इसी कंपनी की The Fascination, जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर है। घड़ी में 152.96 कैरेट के सफेद हीरे जड़े हैं। इसका प्रोडक्शन 2015 में हुआ था। Patek Philippe Grandmaster Chime की कीमत 3.1 करोड़ डॉलर है। इसमें आगे और पीछे दोनों जगह डायल हैं। ये इस कंपनी द्वारा बेची गई सबसे महंगी घड़ी है। इसे 2019 में बनाया गया था।
 
Breguet Grande Complication Marie Antoinette की कीमत 3 करोड़ डॉलर है। ये एक एंटिक घड़ी है। इसे बनाने में करीब 40 साल का समय लगा। इसे 1827 में बनाया गया था और ये 1900 में चोरी भी हो चुकी है। अब ये एक म्यूजियम में सुरक्षित है। 
 
Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette की 2.6 करोड़ डॉलर है। इसे खासतौर पर यूके की महारानी एलिजाबेथ II के लिए बनाया गया था। इसका निर्माण 2012 में हुआ था। 
 
Patek Philippe की Henry Graves Supercomplication है। इसकी कीमत 2.6 करोड़ डॉलर है। यह घड़ी 1933 में बनाई गई थी। इसे बनाने में करीब 7 साल का वक्त लगा था। 
 
Chopard 201-Carat की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर है। इसमें 847 हीरे जड़े हैं जो कुल 201 कैरेट के हैं। इसे 2000 में बनाया गया था।
 
रोलेक्स की Paul Newman Daytona की कीमत 1.87 करोड़ डॉलर है। यह कीमत एक बोली में लगाई गई थी।  वेबदुनिया न्यूज


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस मेट सिटी में स्वीडिश कंपनी 'साब' लगाएगी हथियार बनाने का संयंत्र