Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Weather: दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 6 मई सबसे गर्म दिन रहा

हमें फॉलो करें heat wave

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 8 मई 2024 (07:00 IST)
Maximum temperature recorded in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
 
आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इससे पहले 6 मई सबसे गर्म दिन रहा था, जब अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्ताव नेबताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जिसके परिणामस्वरूप राजधानी में हीट वेव की स्थिति लागू नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम पिछले वर्ष जैसा ही बना रहेगा और 11 व 12 मई को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2023 के मई महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान राजधानी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था और पिछले गर्मी के मौसम में हीट वेव नहीं रही थी। दिन के वक्त सापेक्षिक आर्द्रता 24 से 71 फीसदी के बीच रही।

 
मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 24 डिग्री सेल्सिय़स रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्य़ूआई) 302 के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीरव मोदी को लगा झटका, ब्रिटेन की अदालत ने खारिज की याचिका