Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MCD चुनाव, कचरे के पहाड़ पर गरमाई दिल्ली की सियासत, किसे मिलेगा फायदा?

हमें फॉलो करें MCD चुनाव, कचरे के पहाड़ पर गरमाई दिल्ली की सियासत, किसे मिलेगा फायदा?
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (14:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में MCD चुनावों के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही कमर कस चुके हैं। इस बार दोनों ही दल कचरे के पहाड़ पर सियासी जंग लड़ने के मूड़ में नजर आ रहे हैं। दोनों ही दल राष्‍ट्रीय राजधानी में कूड़े के पहाड़ को लेकर एक दूसरे पर हमलावर है। ऐेसे में सवाल उठ रहा है कि एमसीडी चुनाव में किसे इसका फायदा मिलेगा।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने दिल्ली नगर निगम द्वारा शहर में कचरे के कुप्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किए। कालकाजी से विधायक आतिशी, तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह, विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार समेत कई नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया।
 
आप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में कचरे के निस्तारण में कुप्रबंधन का एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्रदर्शन किए थे। ये प्रदर्शन तब किए गए जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर भराव क्षेत्र का दौरा किया था। आप के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा के सैकड़ों समर्थकों ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए थे और उनकी सरकार पर एमसीडी को निधि न देने का आरोप लगाया था।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना सफ़ाई, स्कूल, अस्पताल वाला चुनाव 2020 में ख़त्म हो गया। दिल्ली वालों ने हमें यमुना की सफ़ाई के लिए 5 साल दिए हैं। दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिल्ली की सफ़ाई और कूड़े का चुनाव है। बीजेपी वाले मुद्दा ना भटकायें। अपने 15 वर्षों का हिसाब दें।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में BJP ने पूरी दिल्ली में कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। आज इनके ग़ाज़ीपुर वाले कूड़े के पहाड़ को देखकर आया हूं। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है- इस बार नगर निगम चुनाव में दिल्ली की साफ़-सफ़ाई के लिए वोट देना है। हमें मिलकर दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
 
उन्होंने कहा कि मेरी बीजेपी के समर्थकों से अपील है -'थोड़ा सोचो। बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिए वोट दो'
 
इससे पहले दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर कहा था कि 8 साल से दिल्ली की सत्ता में बैठे हैं आप। फिर भी न कूड़े का पहाड़ हटा सके न यमुना हुई साफ। कुछ तो शर्म करो केजरीवाल!
 
बहरहाल केजरीवाल कूड़े के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ना चाह रहे हैं तो भाजपा कूड़े के साथ ही छठ पर्व से पहले यमुना में केमिकल डालकर सफाई और प्रदूषण को भी मुद्दा बनाना चाहती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी 5 व 9 नवंबर से हिमाचल में भाजपा की चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित