sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी सरकार के दो साल पर मेगा शो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Modi government
नई दिल्ली , शनिवार, 28 मई 2016 (22:18 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में इंडिया गेट पर एक भव्य कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए अपनी उपलब्धियां बता रही हैै सरकार। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...  


पीएम मोदी ने कहा... 
* टीम इंडिया की कल्पना के साथ चले हैं। 
* जिन्होंने खाया उन्हें मुश्किलें होंगी। 
* इंटरव्यू के आसपास भ्रष्टाचार का खेल। 
* भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण नौकरी। 
* हम विश्वास करें तो देश के लोग बहुत अच्छे होंगे। 
* सेल्फ अटेस्टेशन को लागू किया, जनता पर भरोसा किया। 
* हमने आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम किया। 
* हमने साइल हेल्थ कार्ड लांच किया। 
* गरीबों की भलाई के लिए एक के बाद एक काम कराए गए। 
* आजाद भारत में इतना काम कभी नहीं हुआ। 
* आने वाले तीन सालों में 5 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर।
* एक साल में तीन करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर दिया। 
* एक करोड़ 13 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी। 
* पहले लोग गैस के कूपन की मांग करते थे। 
* चुनाव के पहले चर्चा होती थी कि साल में 9 सिलेंडर मिलें या 12। 
* एलईडी के इस्तेमाल से 20 हजार मेगावॉट बिजली की बचत। 
* एलईडी की कीमत घटकर 60-70 रुपए पर आ गई। 
* मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया, गाली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा?
* अभी तो यह शुरुआत है, एक नई सुबह है। 
* केरोसिन का इस्तेमाल मिलावट के लिए होता होगा। 
* छह लाख फर्जी राशन लेने वालों का पता चला। 
* गरीब की थाली में जो चावल जाता है उसमें प्रति किलो 27 रुपए केंद्र के। 
* अब तक एक करोड़ 62 लाख से ज्यादा फर्जी राशनकार्ड खोजे। 
* इस एक काम के लिए देश कहेगा मोदीजी सही हैं।   
* रसोई गैस में डायरेक्ट सब्सिडी से भ्रष्टाचार खत्म हुआ। 
* डायरेक्ट फंड ट्रांसफर से लोगों के खाते में गैस के पैसे दिए। 
* अकेले रसोई गैस में इतने फर्जी सिलेंडर निकले कि 15 हजार करोड़ रुपए बचा लिए।  
* भ्रष्टाचार दीमक की तरह। 
* सपने को चूर-चूर करने की ताकत भ्रष्टाचार में है। 
* कोयले में किन तरीकों से इतना भ्रष्टाचार हुआ। 
* कोयला खदान को सुप्रीम कोर्ट को क्यों रद्द करना पड़ा? 
* पहले क्या होता था, अब क्या हो रहा है, तुलना जरूरी। 
* सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पुरानी सरकार के संदर्भ में। 
* बिना कारण देश को निराशा की गर्त में धकेलना विनाशपूूर्ण। 
* हर काम को बारीकी से देखा जा रहा है। 
* जनता दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी। 
* लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक हैै। 
* 2 साल के लेखा-जोखा से नया आत्मविश्वास मिला। 
* 2 साल पहले हम लोगों को नई जिम्मेदारी मिली थी। 
* हम जहां पहुंचने के लिए चले थे, वहां पहुंचे कि नहीं। 
* चुनी हुई सरकार का लेखा-जोखा होना चाहिए। 

 





* कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया गया।
* इस कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्रियों ने मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी और विजयवाड़ा जैसे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से हिस्सा लिया।
* 'एक नई सुबह' नाम के इस पांच घंटे के कार्यक्रम का दूरदर्शन ने पूरे देश में सीधा प्रसारण किया। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के बारे में बात की। अमिताभ ने ऐसे समय में सरकार के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जब विपक्षी पार्टियां पनामा पेपर लीक मामले में उनका नाम आने को लेकर कई सवाल उठा रही हैं।
* किरन रिजीजू, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबुल सुप्रियो जैसे युवा मंत्रियों ने 'नई दृष्टि, नया भारत' के बारे में बातें कींं।
* उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उनकी तारीफों के पुल बांधे।
* राठौड़ ने कहा कि वेे हमारे बीच सबसे युवा हैं।
* अमिताभ बच्चन ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब। 
* मोदी सरकार के जश्न में अमिताभ ने पेश किया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मुहिम पर एक कार्यक्रम। 
* अमिताभ ने कहा कि बेटा और बेटी को बराबरी का हक मिले। 
* उन्होंने कहा कि बेटियां भी अपने परिवार की रक्षा कर सकती हैं। 
* आधी आबादी को अबला न समझेंं : अमिताभ  
* उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवता भी बसते हैं। 
* बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन और दूरदर्शन की जानीमानी एंकर नीलम शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
* इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, मेनका गांधी, नजमा हेपतुल्ला, रामविलास पासवान, उमा भारती, हरसिमरत कौर बादल और जेपी नड्डा ने भी हिस्सा लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओडिशा में ट्रांसजेंडरों को बीपीएल दर्जा