Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेना ने उठाया यह बड़ा कदम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेना ने उठाया यह बड़ा कदम...
नई दिल्ली , शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (07:48 IST)
नई दिल्ली। सेना की प्रतिष्ठित सैन्य खुफिया शाखा ने शुक्रवार को हजारों दस्तावेज, अच्छी खासी संख्या में सीडी, वीडियो कैसेट और कंप्यूटर सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत नष्ट कर दिए।
 
सेना के सूत्रों ने बताया कि सैन्य खुफिया शाखा ने रायसीना हिल्स पर अपने साऊथ ब्लॉक कार्यालय में तकरीबन 3000 सीडियां, 850 वीडियो कैसेट, 32 कंप्यूटर और बड़ी संख्या में दस्तावेज नष्ट किए।
 
सूत्रों ने बताया कि जिन लेखों और दस्तावेजों को नष्ट किया गया उनका वजन तकरीबन 3500 किलोग्राम था। इसी तरह की कवायद सेना की अन्य शाखाएं भी कर रही हैं। नष्ट किए गए दस्तावेज सार्वजनिक प्रकृति के थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा सरकार ने डेरे को दिया यह बड़ा झटका