Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चिदंबरम बोले, दुनिया भाजपा और संघ की धुन पर नहीं नाचेगी

हमें फॉलो करें चिदंबरम बोले, दुनिया भाजपा और संघ की धुन पर नहीं नाचेगी
, गुरुवार, 9 जून 2022 (14:42 IST)
नई दिल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि दुनिया भाजपा एवं संघ की धुन पर नाचने वाली नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि यह सरकार मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार बन चुकी है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'राजग सरकार को 'नो डाटा अवेलेबल' (कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं) सरकार के रूप में जाना जाता है। अब यह मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार है। इसलिए, इसने पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक को खारिज कर दिया जिसने भारत को 180 देशों में अंतिम स्थान पर रखा।'
 
चिदंबरम ने दावा किया कि इससे पहले, सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कोरोना से हुई ज्यादा मौतों और ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। मोदी सरकार को समझना चाहिए कि दुनिया बीजेपी/आरएसएस की धुन पर नहीं नाचेगी।
 
गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 को खारिज कर दिया जिसमें भारत को 180 देशों की सूची में सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक में उपयोग किए गए सूचक अनुमानों व अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ ने वियतनाम को सौंपी 12 तटरक्षक नौकाएं