Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chandrayaan 2 : क्या आप चाहते हैं PM Modi आपको रिट्‍वीट करें, तो तैयार हो जाइए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chandrayaan 2 : क्या आप चाहते हैं PM Modi आपको रिट्‍वीट करें, तो तैयार हो जाइए...
, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (13:35 IST)
नई दिल्ली। यदि आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको रिट्‍वीट करें तो बनिए उस ऐतिहासिक पल के साक्षी, जब भारत के चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह को स्पर्श करेगा।
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं देशभर के चुनिंदा 60-70 बच्चों के साथ बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय से इस ऐतिहासिक दृश्य को देखेंगे। इन बच्चों का चयन एक क्विज के माध्यम से किया गया था। बच्चों से अंतरिक्ष और जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार और शनिवार की रात 1.55 बजे के लगभग चांद की सतह को स्पर्श करेगा। 
webdunia
मोदी ने ट्‍वीट कर कहा है कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी चंद्रयान के इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनें और ट्‍विटर पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करें। इनमें से कुछ को मैं रिट्‍वीट भी करूंगा।
एक अन्य ट्‍वीट में मोदी ने कहा कि मैं 22 जुलाई से चंद्रयान2 से जुड़े सभी अपडेट नियमित रूप से ट्रैक कर रहा हूं। यह मिशन भारतीय प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 5 दिग्गजों के साथ मिलकर मोदीजी ने मात्र 100 दिनों में लिख दी सफलता की बड़ी कहानी...