Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी अगले महीने ईयू की बैठक में पुर्तगाल यात्रा पर नहीं जाएंगे, डिजिटल माध्यम से होगी मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें NarendraModi
, मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (22:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल की यात्रा पर नहीं जाएंगे और अब यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है कि यह शिखर बैठक 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक को 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों पर यह जानकारी दी।
 
बागची ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री के भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाने के दौरान फ्रांस की यात्रा करने की भी उम्मीद थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में 24 घंटे में मिले 29,754 नए संक्रमित मरीज, 163 संक्रमित मरीजों की हुई मौत