Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने दी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं, कहा- भाईचारे और करुणा की भावना आगे बढ़े

Advertiesment
Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पर्व न्यायपूर्ण, समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमें प्रेरित करेगा।
ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ इसे मनाया जा रहा है।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि ईद मुबारक। ईद-उल-अजहा पर बधाई। यह दिन हमें न्यायपूर्ण, समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि भाईचारे और करुणा की भावना आगे बढ़े। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वित्तीय संकट : महाराष्ट्र सरकार ने बंद की आपातकाल के कैदियों की पेंशन योजना