Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Alert: दक्षिण गुजरात और कोंकण में मानसून सक्रिय, कई राज्यों में हुई भारी बारिश

हमें फॉलो करें Weather Alert: दक्षिण गुजरात और कोंकण में मानसून सक्रिय, कई राज्यों में हुई भारी बारिश
, शनिवार, 19 जून 2021 (08:42 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तरी मध्यप्रदेश, दक्षिण उत्तरप्रदेश, बिहार के दक्षिणी हिस्सों, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होती हुई गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल के उत्तरी तट तक फैली हुई है।

 
स्काईमेट के अनुसार दक्षिण गुजरात और कोंकण और गोवा में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून अतिसक्रिय बना रहा। इन स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। मानसून दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के आसपास के हिस्सों में सक्रिय था। इन जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई।

 
पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण राजस्थान, पश्चिम यूपी, उत्तराखंड और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बिहार, झारखंड, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तट, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तरप्रदेश, सिक्किम, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, केरल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में बिजली के खंभे पर चढ़े ऊर्जा मंत्री, तारों से हटाई बेल